चम्पावत, अप्रैल 18 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने को विभागों को समंवय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने एनएच स्थित कोट अमोड़ी में चल रहे सुधार कार्य के ठेकेदार को बदलने के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में यात्रियों को सुरक्षित बेहतर यात्रा देने को लेकर चर्चा की। डीएम ने सभी संबंधित सड़क एजेंसियों को सुरक्षा मानकों के कार्य में तेजी लाने को कहा। बताया गया कि चम्पावत बाईपास में चार किमी कटिंग हो गई है। शेष कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- नशा उन्मूलन के लिए कार्य करें यह भी पढ़ें- विकास कार्यो का निरीक्षण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.