मनीला, नवम्बर 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। क्वॉड सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उनके पास खड़े थे तो उन्होंने कहा कि एक एक सख्त व्यक्ति हैं। इसके बाद ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री साना टाका इची की ओर इशारा किया और कहा, 'और वह शायद और भी सख्त हो सकती हैं।'इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज की मीटिंग से क्वाड मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ये मुलाकात आगे की बुनियाद मजबूत करेगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल हो रहे हैं। क्वाड नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्...