प्रयागराज, फरवरी 27 -- नाजरेथ हॉस्पिटल की ओर से सेंट जोसेफ कॉलेज के सहयोग से आयोजित 'सक्षम समारोह' समावेशन और प्रतिभा का प्रेरक उत्सव साबित हुआ। शहर के पांच विशेष विद्यालयों के लगभग 80 दिव्यांग विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रथम चरण नाजरेथ हॉस्पिटल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आरंभ हुआ, जबकि द्वितीय चरण में सेंट जोसेफ कॉलेज परिसर में खेल एवं प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि पूर्व नगर आयुक्त बादल चटर्जी ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। कैथोलिक डायोसिस ऑफ इलाहाबाद के धर्माध्यक्ष डॉ. तुईस मस्कारेनहास ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.