प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को इंडक्शन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए सक्षम नागरिक तैयार करने का केंद्र है।उन्होंने अनुशासन, समयबद्धता, सकारात्मक सोच और निरंतर आत्मविकास को विद्यार्थी जीवन का मूल मंत्र बताया। विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, अनुसंधान, खेल, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े सभी अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. विवेक कुमार सिंह, अधिष्ठाता छात्र...