बगहा, मार्च 22 -- ठकराहा। ठकराहा के सुप्रसिद्ध सोना भवानी के दरबार में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में चौथे दिन भी पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। नवरात्र के पावन अवसर पर मा सोना भवानी के दर्शन के साथ श्रद्धालु भक्तों को परिसर में हो रहे शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। महायज्ञ के यज्ञाचार्य आचार्य नंदलाल चतुर्वेदी व पंडित नर्वदेश्वर पाठक ने बताया कि चैत्र नवरात्र में मा सोना भवानी का पूजा अर्चना का बड़ा ही महत्व है। वही शतचण्डी महायज्ञ में तैतीस कोटि देवी देवता का आवाहन स्थापन हुआ है। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए तैतीस कोटि देवी देवताओं का आवाहन व स्थापन किया गया है। यज्ञशाला का एक परिक्रमा अर्थात एक साथ तैतीस कोटि देवी देवताओं का प्रदक्षिणा हो जाता है। आचार्य ने श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया कि वे महायज्ञ में पहुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.