हरिद्वार, मई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख केंद्र गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गुरुवार से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से पहुंचे 300 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवनदृष्टि से जोड़ते हुए भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है। शिविर के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार का देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान भावी पीढ़ी के निर्माण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की वास्तविक नींव व...