गंगापार, जनवरी 7 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेसियों ने बुधवार को कनहेटी गांव में मनरेगा बचाओ चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा भारत सरकार द्वारा 2005 में शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण कानून है, जिसके तहत जनता को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के नाम से घृणा है। इसीलिए मनरेगा का नाम बदलकर 'विकसित भारत जी राम जी' कर दिया गया। बिना बहस संसद में पारित कराया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य उपाध्याय मुन्ना, डॉ. जगत नारायण सिंह एवं विधानसभा प्रभारी निशा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.