'संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करे वन विभाग'
अल्मोड़ा, मार्च 11 -- भैसियाछाना ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर बैठक ली। इसमें मौजूद रेंजर कनारीछीना और कोसी ने वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ने वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने को कहा। ग्रामीणों, समूहों, युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी की कमेटी बनाकर लोगों को रेंक, पार्टर आदि उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.