'संवाद' समस्या एवं समाधान की पहली सीढ़ी: कुलपति
जौनपुर, सितम्बर 9 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि 'संवाद' ही समस्या एवं समाधान की पहली सीढ़ी है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक, प्रशासनिक, छात्रावास, परीक्षा, अनुशासन एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संकायों एवं विभागों के विद्यार्थियों ने कुलपति से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। कुलपति ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने में किसी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Jaunpur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.