रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित एसडीसी सभागार में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'संवाद' के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर संस्था की नई जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई। कुर्दुला कुजूर को अध्यक्ष, ज्योत्सना तिर्की को सचिव और ऐनी टुडू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इससे पूर्व आयोजित 'बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य और महिला नेतृत्व' विषयक कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि निर्णय लेने की क्षमता और सशक्त नेतृत्व से ही महिलाएं समाज में अपनी असली पहचान बना सकती हैं। निवर्तमान सचिव घनश्याम ने कहा कि संवाद के पिछले 25 वर्ष केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि वंचितों और शोषितों को मुख्यधारा से जोड़ने की एक वैचारिक प्रक्रिया रही है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना आदिवासी युवाओं और महिलाओं में नेतृत्व क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.