लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि 'संभव अभियान 6.0 से बच्चों और महिलाओं में कुपोषण दूर होंगी। गुरुवार को लखनऊ में 'संभव अभियान 6.0' की शुरुआत करते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति व अंतरविभागीय समन्वय के कारण प्रदेश ने बीते आठ साल में तकरीबन 15 प्रतिशत कुपोषित बच्चों का उपचार कर उनको सेहतमंद बनाया गया है।

अभियान का महत्व इस अवसर पर बीते साल 'संभव अभियान 5.0' सबसे अच्छा काम करने वाले पांच जिलों कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, चंदौली व वाराणसी के जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य चिकत्साधिकारी के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सीडीपीओ, एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री और एक सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पोषण सामग्री का विमोचन बेबी रानी ने सम्भव पै...