हल्द्वानी, जून 28 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। खेल विभाग की ओर से रविवार को 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम के तहत 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत गौलापार स्टेडियम में जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के साथ स्वस्थ व जीवनशैली के बारे में युवाओं को जागरूक किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, वॉलीबॉल कोच तनुजा सहित खेल विभाग के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौजूद रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- 'संडेज ऑन साइकिल' में बच्चों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...