'संचारी रोग नियंत्रण को सामूहिक प्रयास जरूरी'
मुरादाबाद, जून 24 -- क्षेत्र पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बीडीओ उमाकांत मुद्गल ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है तभी सफाई व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त होगी। आगे कहा कि सभी सामूहिक रूप से प्रयास करें। सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी रहे और गंदे पानी की निकासी में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी विशेष रूप से प्रयास करें। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष वीर सिंह वीरू, सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रजनी सिंह, ऋषिका सिंह, ग्राम प्रधान शमीम अहमद, शरीफ अहमद, महेश चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.