'संघी गुंडे' बनाम 'आतंकवाद के चमचे'. JNU में उमर खालिद की बुक को लेकर जमकर नारेबाजी
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में उमर खालिद की किताब से जुड़े कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने के बावजूद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने दूसरी जगह पर कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम तय समय पर हुआ और छात्रों ने भारी संख्या में इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान एबीवीपी और जेएनयूएसयू के बीच जमकर नारेबारी हुई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्यक्रम से ठीक पहले खालिद की पुस्तक 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज: आदिवासी हिस्ट्रीज एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर' पर चर्चा के लिए ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसल कर दी थी। यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज-1 (एसएसएस-1) के ऑडिटोरियम में होना था मगर बाद में इसे स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज-2 की बिल्डिंग के बाहर आयोजित किया गया। इस दौरान एबीवीपी के समर्थक भी मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम के खिलाफ नारेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.