'संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान'
मुरादाबाद, मई 7 -- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को नगर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और सभी को पूरी लगन व निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडिचेरी में भाजपा सरकार बनने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है, जिसके लिए वहां के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला आत्मनिर्भर मंडल निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.