गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर के मुफ्तीपुर थाना कोतवाली के पीछे रांची स्थित योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया आश्रम की तर्ज पर विकसित की जा रही,'श्री परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मारक' का निर्माण जोरों पर है। 27.68 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज यूनिट 42 पर दिसंबर तक पूरा करने का खाता दबाव है। अब तक 50 फीसदी से अधिक का सिविल वर्क पूर्ण हो चुका है।निर्माण की समय सीमा 2 जुलाई के काम शुरू हुआ, 1 जुलाई 2027 में पूरा किया जाना था लेकिन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के निर्देश पर निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में भूतल एवं प्रथम तल पर छत डाली जा चुकी है। 7.35 करोड़ रुपये की धनराशि अब तक खर्च हो चुकी है। चाहरदीवारी का काम भी तकरीबन प...