मुरादाबाद, मार्च 28 -- क्षेत्र के नगलिया जट गांव के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में भारी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। इस बीच पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताया, कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवणपान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अलीगढ़ से पधारीं कथा व्यास आरती शास्त्री ने पहले दिन भक्ति ज्ञान और वैराग्य पर कथा का वर्णन किया। इसके अलावा धुंधकारी और गोकर्ण नामक दोनों भाइयों की कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि गोकर्ण सत्संगी था और धुंधकारी कुसंग में लिप्त होकर प्रभु को भूल गया था, जब वह दुर्गति को प्राप्त हुआ तो उसके भाई गोकर्ण ने अपने सत्संग के माध्यम से उसे मुक्ति दिलाई। कथा प्रसंग की चर्चा में उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सत्संग का बड़ा महत्व है सत्संग का एक शब्द भी व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.