मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आजादी के बाद प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे श्रीकृष्ण सिंह को उनकी 65वीं पुण्यतिथि पर जदयू महानगर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीकृष्ण सिंह जुबली लॉ कॉलेज में आयोजित एक समारोह में जदयू नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनको याद किया। जदयू के प्रदेश सचिव सह बाजपट्टी विधान सभा प्रभारी उत्तम पांडेय ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह के विचार आज और प्रासंगिक हो गए हैं। जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए किए गए उनके प्रयासों को आज और आगे ले जाने की जरूरत है। साथ उनके मुख्यमंत्री रहते जिस तरह से प्रदेश का औद्योगिकरण हुआ, खेती किसानी विकसित हुई, उसके लिए उनको हमेशा याद किया जाएगा। उनके किए गए विकास कार्यों के कारण ही उनको आधुनिक बिहार का निर्माता कहा जाता है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य ब्रजमोहन आजाद, अरुण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.