'श्रीकृष्ण की शरण में जाने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं'
नैनीताल, जून 2 -- गरमपानी। विकासखंड बेतालघाट के घग्घरेटी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पारायण दिवस पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक आचार्य त्रिभुवन जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा, कि सच्चे मन से श्रीकृष्ण की शरण में जाने वाले भक्तों के सभी कार्य स्वतः सफल होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने का मार्ग प्रशस्त करता है। यजमान केसर सिंह, दान सिंह, रघुवर सिंह, हिमांशु फुलारा समेत ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ ही भद्रकाली मंदिर में श्रीमद भागवत कथा शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.