नई दिल्ली, जून 4 -- आपको अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' की एंडिंग पसंद आई थी? हां! लेकिन क्या आपको पता है ये ओरिजिनल एंडिंग नहीं थी। जी हां, जावेद अख्तर और सलीम खान ने ये एंडिंग नहीं लिखी थी। ये बात फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुद बताई थी। उन्होंने रिवील किया था कि सेंसर बोर्ड की वजह से उन्हें फिल्म का एंड दोबारा शूट करना पड़ा था।क्या था फिल्म का ओरिजिनल एंड? रमेश सिप्पी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने शोले के लिए एक अलग एंडिंग शूट की थी। जो ओरिजिनल एंडिंग थी उसमें ठाकुर अपने पैरों से गब्बर को मार डालता है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस एंडिंग की इजाजत नहीं दी थी। उन्हें ये बात पसंद नहीं आई थी कि ठाकुर अपने पैरों से गब्बर को मारे। मैं मुश्किल सिचुएशन में फंस गया था...।' यह भी पढ़ें- शोले जैसी थी आमिर खान...