हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- 'शुद्धीकरण' विवाद में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उत्तराखंड के हलद्वानी में दर्ज मुकदमे के मामले में नया मोड़ आया है। राहुल पर मुकदमा दर्ज कराने वाले अमित कुमार के खिलाफ वाल्मीकि समाज थाने पहुंच गया है। हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले अमित की उपजाति पर सवाल उठाए गए हैं। लिखित शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले अमित कुमार का वाल्मीकि समाज से लेना-देना नहीं है। शिकायत में वाल्मिकी समाज के लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कहा है कि अमित एससी समाज का नाम लेकर बदनाम कर रहे हैं। पुलिस से अमित की वास्तविक पहचान का पता लगाने के लिए भी कहा गया है। इ...