नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल हाल में नए आवास में शिफ्ट हुए हैं। राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते केंद्र सरकार की ओर से आवंटित किए गए इस बंगले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के नए बंगले को 'शीशमहल-2' बताते हुए इसके साज-सज्जा पर भारी खर्च के आरोप लगाए। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने तस्वीरों को इंटरनेट से डाउनलोड किया गया बताकर आरोपों का खंडन किया। इस बीच केजरीवाल के नए आवास के भीतर की एक नई तस्वीर सामने आई है। दरअसल, यह तस्वीर साझा की है आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने। दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सोमनाथ अपने सर्वोच्च नेता से मुलाकात के लिए उनके आवास गए थे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.