'शिविरों में जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल हों'
अल्मोड़ा, जून 18 -- रानीखेत। ताड़ीखेत ग्राम प्रधान संगठन ने बहुद्देशीय शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने की मांग की है। कहा कि पूर्व में लगे शिविरों में अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की महत्वपूर्ण समस्याएं आज भी जस की तस हैं। यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट के मार्फत शासन को ज्ञापन भेज संगठन का कहना है कि 20 जून को ताड़ीखेत में बहुद्देशीय शिविर प्रस्तावित है। कहा कि पूर्व में जन-जन की सरकार कार्यक्रमों के तहत न्याय पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों में कई समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो सका है। शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी नदारद रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.