काशीपुर, फरवरी 6 -- जसपुर। एसडीएम ने सभी विभाग अध्यक्षों को जन जन की सरकार आपके द्वार शिविरों में आई समस्याओं का सात दिन के भीतर निस्तारण करने के आदेश दिए है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जसपुर ब्लाक की चार न्याय पंचायतों समेत तहसील में लगे शिविर में समस्याएं दर्ज की गई। निस्तारण के बाद बची समस्याओं की समीक्षा करने को विभागाध्यक्षों को कहा गया है। साथ ही सात दिन के भीतर उन समस्याओं का निस्तारण करने को कहा गया है। बताया कि समस्या निस्तारण करने में हीलाहवाली करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...