'शिवसेना की लोकतांत्रिक व्यवस्था को उद्धव ने बदल दिया'
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- एकनाथ शिंदे के गुट ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने पार्टी प्रमुख के हाथों में सारी ताकत जमा होने से रोकने और पार्टी को अधिक 'लोकतांत्रिक' बनाने के लिए जो संगठनात्मक ढांचा बनाया था, उसे उद्धव ठाकरे ने 2018 में काफी हद तक बदल दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को शिंदे गुट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने बताया कि 1999 में निर्वाचन आयोग की ओर से सभी राजनीतिक दलों को अपने-अपने संविधान रिकॉर्ड पर रखने के निर्देश दिए जाने के बाद शिवसेना का संविधान आयोग को सौंपा गया था। कौल ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के निधन के बाद पार्टी ने उस ढांचे में बुनियादी बदलाव किए। कौल ने कहा कि मुख्य तर्कों में से एक यह है कि निर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.