पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर टैक्सी स्टैंड स्थित अंबेडकर सेवा सदन तथा डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। अंबेडकर सेवा सदन में आयोजित समारोह में सांसद पप्पू यादव ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित माताओं, बहनों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए "शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो" के मंत्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी संविधान निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.