मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी रामदयालु सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के प्रचार-प्रसार में उनकी गहरी रुचि थी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के स्मृति स्वरूप राम दयालु सिंह कॉलेज जैसी विशिष्ट संस्था की स्थापना की गई। विधायक शुक्रवार को आरडीएस के श्री कृष्ण सभा भवन में आयोजित रामदयालु सिंह स्मृति दिवस में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। रंजन ने कहा कि 1889 में कटरा थाने के गंगया ग्राम में जन्मे रामदयालु बाबू ने इलाहाबाद से वकालत की डिग्री ली। वकालत के साथ-साथ वे राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर हुए। बाद में वकालत छोड़कर 1920 में वे गांधी जी के असहयोग आंदोलन में शरीक हो गए। स्वतंत्रता संग्राम के क्रम में वे जब हजारीबाग जेल में थे तो उन्होंने वहां राजबंदी महाविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.