प्रयागराज, मार्च 29 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 'भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता' पर रविवार को सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पीके साहू ने शिक्षा को मानवीय मूल्यों एवं परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. धनंजय यादव कहा कि मूल्य सिखाए जाते हैं, पढ़ाए नहीं जाते। इस दौरान परिषदीय एवं माध्यमिक शिक्षकों तथा डायट प्रशिक्षुओं ने शोध प्रस्तुतियां दी। इसमें डीएलएड 2024 बैच के प्रशिक्षु राहुल दुबे ने प्रथम, 2025 बैच की नम्रता सिंह ने द्वितीय एवं वैष्णवी पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिक्षक श्रेणी में डॉ. रामधनी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सीएमपी डिग्री कॉलेज के दिलीप सिंह, अविनाश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.