'शिक्षा के साथ खेल से युवाओं का होगा सर्वाधिक विकास'
बगहा, अगस्त 31 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। महारानी जानकी कुवर महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह 2026 की अगली कड़ी में सोमवार को खेल विभाग की ओर से कबड्डी, कुश्ती एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीनों प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवल किशोर बैठा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. नवल किशोर बैठा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और निर्णय क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.