मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ब्रह्मपुरा स्थित पंडित सरयुग उपाध्याय प्लस टू विद्यालय परिसर में 2 कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के हाईटेक भवन का विधायक अरुण कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय महिलाओं के शिक्षा स्तर को ऊपर उठाने के लिए बेहतर माध्यम है और आज उसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई प्रभावी योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री साइकिल योजना का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बालक-बालिकाओं को मिल रहा है। आज उसी का परिणाम है कि हाईस्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति बढ़ी है। मोतीपुर प्रखंड में जिले के सभी प्रखंडों से साक्षरता दर ज्यादा है। बीईपी द्वारा संचालित कस्तूरबा विद्यालय का संचालन बेहतर ढंग से किया...