प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक संवाद' विषय पर शनिवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा अत्यंत व्यापक और समग्र विषय है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीयता पर आधारित है और इसका मूल आधार भारतीय ज्ञान परंपरा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्तित्व का समग्र विकास होना चाहिए। केवल अंकों और मार्कशीट के आधार पर प्रवेश और रोजगार का निर्धारण उचित नहीं है। भारतीय ज्ञान परंपरा को शोध और शिक्षा में समुचित स्थान मिलने के बाद आने वाले वर्षों में शोध की दिशा और दशा दोनों बदल जाएगी। भारतीय ज्ञान परंपरा ही वह शक्ति है, जो पूरी दुनिया को संघर्ष और युद्ध से निका...