लखनऊ, जून 29 -- देश के रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या 9 जुलाई को 'शिक्षक शौर्य दिवस' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 11 सौ उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रभक्ति व शिक्षा के मूल्यों को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को एक होटल में स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। बैठक में राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए विद्यालय प्रबंधकों ने सहभागिता की और आगामी कार्यक्रमों एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में राहुल सक्सेना, प्रीति वाजपेई, सुरेश शुक्ला, केके दुबे, अजीज खान, रितेश श्रीवास्तव, राजेश यादव सहित दो सौ से अधिक विद्य...