कानपुर, जून 16 -- ग्रीष्मावकाश पूरा करने के साथ ही मंगलवार से परिषदीय स्कूलों के ताले खुल गये। पहले दिन स्कूलों में बच्चों का टोटा देखा गया। अधिक गर्मी के कारण अधिकांश अभिभावक स्कूलों में बच्चों को भेजने से परहेज करते नजर आये। हालांकि कुछ स्थानों पर इक्का दुक्का बच्चे दिखे। स्कूल बंद रहने के दौरान कई बार आंधी आने के कारण स्कूलों में गंदगी के अंबार नजर आये। वहीं कुछ स्कूलों के शिक्षकों के जनगणना काम में लगे होने के कारण वह स्कूल नहीं पहुंचे। कई स्कूल बिजली संकट से भी जूझते दिखे। सीधे तौर पर कहें तो पहला दिन अधिकांश स्कूलों में साफ-सफाई से लेकर दूसरे इंतजाम दुरुस्त करने में ही बीत गया। हिन्दुस्तान ने जनपद के अलग-अलग हिस्सों में पांच स्कूलों की पड़ताल की तो तस्वीर सामने आई. यह भी पढ़ें- रोली-चंदन से तिलक कर हुआ छात्र-छात्राओं का स्वागतछुट्टी ...