हरदोई, मार्च 13 -- शाहाबाद। बीआरसी परिसर में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 'शिक्षक की पाती' कार्यक्रम किया। इस दौरान शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान शुरू कर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों और टीईटी अनिवार्यता को लेकर बनी अनिश्चितता पर चर्चा की। बीईओ की उपस्थिति में शिक्षकों ने अपनी समस्याएं और मांगें भी रखीं। शिक्षकों ने विभाग से मांग की कि व्यावहारिक समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका जल्द समाधान किया जाए। विकास शर्मा, श्रवण कुमार झा, असर खान, विवेक कुमार पटेल, रशीद यार खान, अमीनुद्दीन, अवनीश कुमार पाल, तैयब खान, काहकशा बानो, शाजिया खान, आरती गुप्ता और संध्या देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...