रांची, अप्रैल 22 -- गुमला उपभोक्ता फोरम के आदेश को लागू करने में सहयोग न करने के मामले में मंगलवार को रांची के एसएसपी हाईकोर्ट में सशरीर हाजिर हुए। अदालत की फटकार के बाद एसएसपी ने फोरम के आदेश का पालन करने की बात कोर्ट से कही। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। प्रार्थी कविता साबू ने गुमला में एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन बिल्डर द्वारा कब्जा नहीं दिए जाने पर उन्होंने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया था। उपभोक्ता फोरम गुमला ने फैसला सुनाते हुए रांची के सदर और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में स्थित बिल्डर की दो संपत्तियों को कुर्क करने का वारंट ऑफ अटैचमेंट जारी किया था। आरोप है कि सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने इस वारंट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, वहीं सदर थाना पुलिस ने भी संपत्ति कुर्की में कोई रुचि नहीं दिखाई। प्रार्थी ने हाईकोर्ट में अर्जी दाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.