'शाखा सनातन धर्म की शक्ति का केंद्र'
प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। मम्फोर्डगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वविद्यालय नगर स्थित बलराम शाखा का वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भूषण ने की, जबकि सामाजिक समरसता प्रमुख रामकुमार मुख्य वक्ता रहे। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने योग, आसन और सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। अमृत वचन तथा एकल गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को प्रेरणादायी बनाया। मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ की शाखा सनातन धर्म की शक्ति का केंद्र है, जहां नियमित आने से राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और समर्पण की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.