बेगुसराय, मार्च 8 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। 'शहीद मुरारी अमर रहें' के नारों से रविवार को श्रीपुर गांव गूंज उठा। झारखंड के गुमला जिले में तैनात आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार शहीद जवान श्रीपुर पंचायत के उपमुखिया बड़ेलाल चौधरी के बड़े पुत्र 38 वर्षीय मुरारी चौधरी बताए गए हैं। शहीद जवान का शव श्रीपुर गांव पहुंचने की खबर मिलते ही रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया है कि वे झारखंड के गुमला जिला स्थित सारंडा और कोलबोंगा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे निर्णायक ऑपरेशन में शामिल थे। नक्सलियों के खात्मे को लेकर विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वे भी डटकर नक्सलियों का मुकाबला कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.