नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शवों को कथित तौर पर बिना ताबूत के एक डंपर ट्रक में भरकर उनके पैतृक गांव ले जाया गया। किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार ने यह गंभीर आरोप लगाते हुए इसे शहीद जवानों का सीधा अपमान बताया है। शुक्रवार को दाछन इलाके के केयार गांव में शहीद जवानों- रशपाल सिंह और बॉबी चंद का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विधायक शगुन परिहार और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद थे और उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शगुन परिहार इस घटना को लेकर बेहद भावुक और रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वे शवों के प्रति बरती गई इस लापरवाही को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कड़...