'शहीदों को हिंदुओं के हवाले छोड़ दिया, कितने ताबूत लिए'; कारगिल युद्ध पर घिरी पाकिस्तानी सेना
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- पाकिस्तानी सांसद और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के अध्यक्ष मौलाना फजलुर्रहमान ने कारगिल विजय दिवस से पहले अपनी सेना पर तीखा हमला बोला है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 1999 के कारगिल युद्ध में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की वास्तविक संख्या आज तक देश को नहीं बताई गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने शहीद सैनिकों के शव तक स्वीकार नहीं किए और उन्हें भारत के पास ही छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फजलुर्रहमान कहते नजर आते हैं कि भारत की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तानी सैनिकों के शवों को इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया गया। हालांकि, इस वीडियो के रिकॉर्ड होने के समय की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से निकले जहाज पर अटैक, 4 भारतीयों की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.