'शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखता है योग'
प्रयागराज, जून 20 -- डायट में आयोजित सप्ताहव्यापी योग शिविर का समापन शनिवार को हुआ। योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा ने डीएलएड 2024 और 2025 बैच के प्रशिक्षुओं को भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, शीतली, शीतकारी, विभिन्न योगासनों एवं ध्यान का अभ्यास कराया। प्रशिक्षुओं ने योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथियों क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आयुष डॉ. एचके मिश्रा तथा राजकीय चिकित्सा अधिकारी, हंडिया डॉ. अवनीश पांडेय ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करता है। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने किया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीपीएस पाकुड़ में योग शिविर यह भी पढ़ें- योग स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.