नई दिल्ली, मई 24 -- एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्रिस्टल डिसूजा की डेटिंग की चर्चा होने लगी है। इस वीडियो में क्रिस्टल के साथ देसी ब्लिंग फेम दुबई के बिजनेसमैन एपी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि क्रिस्टल डिसूजा देसी ब्लिंग फेम एपी को डेट कर रही हैं। हालांकि, क्रिस्टल डिसूजा या एपी की तरफ से इन अफवाहों पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।वायरल हो रहा क्रिस्टल डिसूजा का वीडियो Bollywood News नाम के इंस्टाग्राम पेज पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें क्रिस्टल डिसूजा और एपी के आसपास काफी लोग पोज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एपी क्रिस्टल के पीछे खड़े हैं। वो क्रिस्टल के गले पर हाथ रखे हुए हैं और क्रिस्टल को गालों पर किस करते हैं। क्रिस्टल काफी खुश नजर आ रही हैं।...