नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं सावित्री ठाकुर के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी भाग लिया। यह वॉक इंडिया गेट से शुरू होकर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विजय चौक पर संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, नेतृत्व और उनके योगदान को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत में नारी शक्ति केवल परिवार और समाज की धुरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त भागीदार बनकर उभर रही है। आज महिलाएं देश के सर्वोच्च पदों पर नेतृत्व करते हुए विज्ञान, प्रशासन, उद्...