कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित "शक्ति मेट्रो" की शुरुआत हुई। विशेष मेट्रो ट्रेन के भीतर महिला उपलब्धियों को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर कानपुर, लखनऊ और आगरा में इस विशेष ट्रेन का शुभारंभ किया। ट्रेन में लता मंगेशकर, मैडम भीखाजी कामा, मनु भाकर, मिताली राज, सावित्री बाई फुले, तीजन बाई, अरुणिमा सिन्हा, बछेन्द्री पाल, कर्नल सोफिया कुरैशी, सरोजनी नायडू, कल्पना चावला जैसी कला, खेल, विज्ञान, राजनीति सहित अनेक क्षेत्रों से जुड़ी महान महिला हस्तियों के संक्षिप्त परिचय के साथ तस्वीरें लगाई गई हैं। मेट्रो ट्रेन के अंदर आयोजित यह प्रदर्शनी सप्ताह भर चलेगी। स्टेशनों पर महिलाओं पर केंद्रित विभिन्न...