'शंकराचार्य कुर्ता-पैजामा सिलवा लें, गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें'
वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष एवं सूबे के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कुर्ता-पैजाम सिलवा लें, गाड़ी पर सपा का झंडा लगा लें और खुलकर बैटिंग करें। राजभर शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। हनुमानगढ़ी में नमाज के मुद्दे पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने उक्त टिप्पणी की। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में साल 2003 में नमाज अदा होने की बात कही थी, जिस पर शंकराचार्य ने सवाल उठाते हुए सबूत दिखाने को कहा है। इसी मुद्दे पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शंकराचार्य का काम धर्म का प्रचार-प्रसार करना है, राजनीतिक हस्तक्षेप करना नहीं। यह भी पढ़ें- राजभर बोले, अवैध इमारतों पर बुलडोजर तो चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.