दरभंगा, सितम्बर 21 -- दरभंगा। भारत विकासशील देश है और विश्व में बड़ी जनसंख्या वाला देश है, इसलिए सभी शिक्षित युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आत्मनिर्भर होना और व्यावसायिक प्रशिक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करना आवश्यक है। सीएम कॉलेज में शनिवार को बीबीए और बीसीए के सात छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण यानी इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्रदान करने के बाद प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने उक्त बातें कही। प्रो. अहमद ने कहा कि आज पूरी दुनिया एक बाजार बन गई है और वैश्वीकरण के ऐसे दौर में औद्योगिक और तकनीकी कौशल और क्षमता रखने वाले छात्रों के लिए रोजगार पाना आसान है। इसलिए इंटर्नशिप समय की मांग है और खासकर उन छात्रों के लिए जो प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं। कॉलेज के जिन सात छात्रों को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.