सतना, अप्रैल 22 -- मध्य प्रदेश के सतना जिले की बैंक कॉलोनी में सोमवार को हुए 11 साल के शिवराज उर्फ बादल की हत्या का मामला महज आपसी रंजिश का नहीं था। यह एकतरफा प्यार में अंधे हुए एक 'साइको किलर' की सनक की दास्तान है। पुलिस की तफ्तीश और बहन सेजल के आंसुओं ने उस सच से पर्दा उठा दिया है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। 11 साल के मासूम शिवराज को क्या पता था कि जिस पड़ोसी 'अंकल' को वह सालों से देख रहा है, वही उसकी माँ को पाने के लिए उसका गला रेत देगा।'वो मेरी मम्मी से शादी करना चाहता था' मृतक शिवराज की बहन सेजल ने रोते हुए पुलिस को वो कड़वा सच बताया जो इस हत्याकांड की जड़ है। आरोपी मथुरा रजक पिछले कई सालों से शिवराज की माँ आशा रजक के पीछे पड़ा था। वह शादीशुदा होने के बावजूद आशा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.