नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- टेलीवीजन के पर्दे से राजनीति के गलियारों तक में चर्चा बटोरने वाली समृति ईरानी को बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वह मोदी सरकार में शिक्षा मंत्रालय, कपड़ा, सूचना प्रसारण और महिला एवं बाल विका मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी उन्हें स्टार प्रचारक बनाया गया था। हालांकि बीते कुछ समय से कहा जा रहा था कि स्मृति ईरानी को बीजेपी में ज्यादा भाव नहीं दिया जा रहा है। बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हो गया था। इसमें देखा जा सकता है कि ईरानी बेहद भावुक थीं और प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर वह बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें अभिवादन करती हैं लेकिन पीएम मोदी उन्हें बिना देखे ही आगे बढ़ जाते हैं। स्मृति ईरानी ने इस वायरल वीडियो को लेकर भी जवाब दिया।क्या सच...