नई दिल्ली, जुलाई 2 -- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर चयनकर्ताओं को भारतीय टी20 टीम में चुनने पर मजबूर किया। उन्हें स्क्वॉड में तो जगह मिल गई, मगर डेब्यू का मौका अभी तक नहीं मिला है। हर किसी को लगा था कि उनका डेब्यू आयरलैंड दौरे पर ही हो जाएगा, मगर कप्तान श्रेयस अय्यर, कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की कुछ अलग ही सोच थी। वह वर्ल्ड कप विनिंग टीम के साथ ही बने रहना चाहते हैं, जिस वजह से वैभव सूर्यवंशी बेंच ही गर्म कर रहे हैं। आयरलैंड दौरे पर 0-2 से हार झेलने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंची, जहां भी वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को अगर आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलता तो वह उनकी पैंट खोल देते। यह भी पढ़ें- 5 भारतीय खिल...