नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता कथित चुनावी अनियमितताओं और मतदाताओं के मताधिकार के मुद्दे पर एनएसयूआई ने बुधवार को 'एक दिया वोट चोरी के खिलाफ' अभियान के तहत प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल उठाए गए।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई ने भारत का प्रतीकात्मक नक्शा बनाया और उस पर उंगलियां लगाकर उन मतदाताओं का प्रतिनिधित्व किया, जिनके मतदान का अधिकार कथित तौर पर छीने जाने का आरोप है। जाखड़ ने दावा किया कि देश के 13 करोड़ नागरिकों के मताधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस मामले में जवाब देने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।एनएसयूआई ने कहा कि मतदान प्रत्येक पा...