देहरादून, जनवरी 12 -- वोकल फॉर लोकल' को जन आंदोलन बनाया जाए। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को हमें मिलकर आगे बढ़ाना होगा। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प रन के शुभारंभ पर कही। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले संगठनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत" आज भी युवाओं को राष्ट्र की मजबूत नींव रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.